आर आई अनुराग सिंह व टीएसआई बी के त्यागी ने सड़क सुरक्षा अभियान को दृष्टिगत रखते हुए बसों के फिटनेस का किया निरीक्षण

आर आई अनुराग सिंह व टीएसआई बी के त्यागी ने सड़क सुरक्षा अभियान को दृष्टिगत रखते हुए बसों के फिटनेस का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। आरआई टेक्निकल अनुराग सिंह एवं टीएसआई बृजकिशोर त्यागी द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ एसडी पब्लिक स्कूल में पहुंचकर बच्चों के आवागमन हेतु लगी बसों के फिटनेस का निरीक्षण किया गया। जिसमें 20 बस व बस चालक मौजूद रहे, बसों के नम्बर, फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स, टूल किट, रिफ्लेक्टर आदि को चेक किया गया। कुछ बसों के फिटनेस को सुधार हेतु समय देकर बसों को पुनः चैक किया जायेगा, बस चालकों को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये गये।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *