आम के पेड़ में दिखी भगवान गणेश जैसी आकृति, आस्‍था और श्रद्धा में डूबा पूरा गांव

आम के पेड़ में दिखी भगवान गणेश जैसी आकृति, आस्‍था और श्रद्धा में डूबा पूरा गांव

जमुई। बिहार के जमुई जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है। एक आम के पेड़ में भगवान गणेश जैसी आकृति दिखने पर आसपास के इलाके के लोग भक्‍ती में डूब गए हैं। लोग पेड़ के पास आकर आकृति की पूजा-अर्चना करने लगे हैं। मंगलवार को जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड के गौरा गांव में एक आम के पेड़ में एक आकृति को भगवान गणेश की प्रतिकृति समझ कर लोग पूजा अर्चना करने लगे। पेड़ के तने में गणेश भगवान की आकृति निकलने की सूचना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए और धूप-अगरबत्ती जलाकर भक्ति भाव में डूब गए। ग्रामीण इसे भगवान का चमत्कार मानकर पेड़ और आकृति की अराधना करने लगे। वहां पहुंचे लोगो का मानना है की आकृति भगवान गणेश की है जो उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

दरअसल, मंगलवार की दोपहर गांव के बच्चे आम के पेड़ की छाव में खेल रहे थे, तभी एक बच्चे की नजर पेड़ के तने पर उभरे आकृति पर पड़ी। इसे दूसरे लड़कों ने भी देखा. धीरे-धीरे यह बात गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्‍या में ग्रामीण आम के पेड़ के पास पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने तने पर उभरी आकृति को भगवान गणेश मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। पहले लोगो ने उस आकृति को गंगाजल से धोया फिर अगरबत्ती और धूप जलाकर पूजा अर्चना करने लगे। आसपास के गांव वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे भी पहुंच गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *