आधा दर्जन से अधिक मन्दिरों में चोरी करने वाले आठ शातिर गिरफ्तार

राजसमंद।  विगत कई दिनों से आमेट थाना क्षेत्र के अलावा सीमावर्ती रायपुर थाना क्षेत्र के मंदिरों में हो रही चोरियों की वारदातों का आमेट थाना पुलिस द्वारा पर्दाफाश कर चोरियों की वारदातों में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल ने बताया कि विगत कई दिनों से थाना क्षेत्र सहित सीमावर्ती थाना रायपुर के गांव के मंदिरों में चोरियों की वारदातों का खुलासा किया गया। पुलिस उपअधीक्षक वृत कुम्भलगढ़ नरेश कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। इसमें थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल, एएसआई जयसिंह, निसार अहमद, कॉस्टेबल गणपतसिंह, हंसराज मीणा, सुमित कुमार, बलवीर, दिलीपसिह, रामनारायण, मुकेश कुमार आदि शामिल थे। पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र सहित सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में भी इस तरह की वारदात करने वाले शातिर लोगो के ऊपर नजर रखनी शुरू की गई। तथा मुखबिरो के साथ में अनुसंधान शुरू किया गया। लगातार एक महीने के पुलिस अनुसंधान तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी के आरोपी शातिर चोर नैना पिता मोती सालवी उम्र 25 साल, जगदीश पिता उकार रेगर उम्र 19 साल, देवीलाल उर्फ गोपाल पिता चुन्नीलाल सालवी उम्र 21 साल, सुरेश पिता आसु रेगर उम्र 22 साल सभी निवासी नाबरिया थाना आमेट तथा पूरण पिता मांगीलाल सालवी उम्र 23 साल निवासी बरजाल थाना आमेट, राहुल पिता भंवरलाल माली उम्र 22 साल निवासी सब्जी मण्डी आमेट, साहील पिता शफी मोहम्मद शाह मुसलमान उम्र 19 साल निवासी तकिया रोड आमेट, कमल पिता मुरलीधर सोनी उम्र 22 साल निवासी सोनी मौहल्ला आमेट का आचरण संदिग्ध पाया गया व इन सभी को चोरी की वारदाताओ के समय उन स्थानों पर भी देखा गया। इन सभी 8 आरोपियों से अलग अलग जगहों से डिटेन कर पूछताछ की गई।

इस गैंग के द्वारा नाबरिया गांव स्थित देवनारायण मन्दिर से मुकुट, एक छत्र चान्दी का व एक साउण्ड मशीन, नाबरिया स्थित भैरुनाथ मन्दिर से दो साउण्ड मशीन, वाणियाखंडा देवरानारायण मन्दिर से तीन चान्दी के छत्र,जोरापुरा स्थित देवनारायण मन्दिर से एक साउण्ड मशीन, दो माउस व एक चान्दी का छत्र 4, रायपुर थाना क्षेत्र के वागड गांव स्थित माताजी के मन्दिर से चान्दी की आरती व दो छत्र, इसी गांव के रामदेवजी के मन्दिर से घोड़े वाली प्रतिमा, डुंगा खंडा स्थित चारभुजानाथ मन्दिर से आभूषण, चावण्डखेडा माताजी के मन्दिर से एक हजार रूपये, इसी गांव से भैरूनाथ मन्दिर से एक साउण्ड मशीन, नगर के श्रीराम धर्मशाला आमेट के सामने से एक केबिन के पास खड़ी मोटरसाईकिल, केबिन से दो गैस की टंकी चुराना कुबल किया। साथ ही इनके द्वारा आमेट थाना क्षेत्र के विकावास माताजी मन्दिर पर भी चोरी करने की योजना बना मन्दिर पर पहुंचे किन्तु मन्दिर में सीसीटीवी कैमरे होने से सफल नही हो पाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सभी आरोपी दिन में चोरी करने से पूर्व चोरी करने की जगह की पूरी रैकी करते थे तथा चोरी करने के बाद चोरी रुपयों आदि से अपने शौक मौज पूरा करते। इन सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ व अनुसन्धान किया जा रहा है। और वारदातों के खुलासे की पूरी सम्भावना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *