भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह नेc के विदिशा जिले की लटेरी तहसील में वन विभाग की गोलीबारी में एक आदिवासी की मौत की निंदा करते हुए कहा कि आदिवासियों के सम्मान के दिन मध्यप्रदेश में वन विभाग के कर्मचारियों ने उन पर गोलीबारी की।

सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि कल जब आदिवासी समुदाय की संस्कृति और सम्मान में सभी जगह समारोह किए जा रहे थे, तब लटेरी में वन विभाग ने आदिवासियों पर फ़ायरिंग की। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि वे इस घटना की घोर निंदा करते हैं।