ग्रेटर नोएडा में सोमवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय विश्व डेयरी सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई वीवीआईपी जिले में रहेंगे। ऐसे में नोएडा के चिल्ला बॉर्डर और डीएनडी से लेकर ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट तक रास्तों में बदलाव होगा। चिल्ला बॉर्डर से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर दोपहर और शाम को तीन से चार बार करीब एक घंटे के लिए ट्रैफिक रोका जाएगा।

इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक्सपो मार्ट हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। अगर प्रधानमंत्री सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली से नोएडा आते हैं तो चिल्ला बॉर्डर से लेकर एक्सपो मार्ट तक पूरे रूट पर करीब 20-25 मिनट पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा।

यहां से निकल सकेंगे वाहन
– चिल्ला बॉर्डर से होकर आने वाले वाहन सेक्टर-1 गोलचक्कर से सेक्टर-3 रजनीगंधा चौराहा, सेक्टर-37, एलजी गोलचक्कर से होते हुए एक्सपो मार्ट या परी चौक की ओर जा सकेंगे
– डीएनडी से आने वाले वाहन सेक्टर-3 रजनीगंधा चौराहा, सेक्टर-37, 47, 107, महर्षि आश्रम, फेज टू, सूरजपुर, एलजी गोलचक्कर से होते हुए एक्सपो मार्ट या परी चौक की ओर जा सकेंगे
– परी चौक से नोएडा आने वाले वाहन अल्फा कमर्शियल गोलचक्कर या पी थ्री गोलचक्कर होकर 130 मीटर रोड होते हुए आ सकेंगे
– आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए वाहन अल्फा गोलचक्कर होकर 130 मीटर रोड से आएं
– सेक्टर-37 से चिल्ला बॉर्डर जाने वाले रजनीगंधा चौराहे से जा सकेंगे
– कालिंदी कुंज से जाने वाले वाहन सेक्टर-37, 18 और रजनीगंधा चौराहा होते हुए जा सकेंगे
शाम पांच से साढ़े आठ बजे तक इन मार्गों का प्रयोग करें
चिल्ला बॉर्डर और डीएनडी से एक्सपो जाने वाले वाहन
– चिल्ला बॉर्डर से होकर आने वाले वाहन सेक्टर-1 गोलचक्कर से सेक्टर-3 रजनीगंधा चौराहा, सेक्टर-37, 47, 107, महर्षि आश्रम, भंगेल, सेक्टर-82, फेज टू, सूरजपुर, एलजी गोलचक्कर से होते हुए एक्सपो मार्ट या परी चौक की ओर जा सकेंगे
– डीएनडी से आने वाले वाहन सेक्टर-3 रजनीगंधा चौराहा, सेक्टर-37, 47, 107, महर्षि आश्रम, भंगेल, सेक्टर-82, फेज टू, सूरजपुर, एलजी गोलचक्कर से होते हुए एक्सपो मार्ट या परी चौक की ओर जा सकेंगे
– इसी तरह सेक्टर-3 रजनीगंधा चौराहे और एमपी टू एलिवेटेड रोड से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-37, 47, 107, महर्षि आश्रम, भंगेल, सेक्टर-82, फेज टू, सूरजपुर, एलजी गोलचक्कर से होते हुए एक्सपो मार्ट या परी चौक की ओर जा सकेंगे
– सेक्टर-37 से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-44 गोलचक्कर होकर सर्विस रोड से गंतव्य जाएं
– जीरो प्वाइंट से परी चौक की ओर जाने वाले वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर पंचशील अंडरपास से एनएसईजेड होकर गंतव्य को जा सकेंगे
एक्सपो मार्ट से नोएडा की ओर आने वाले वाहन
– परी चौक से नोएडा आने वाले वाहन अल्फा कॉर्मिशयल गोलचक्कर या पी थ्री गोलचक्कर होकर 130 मीटर रोड होते हुए आ सकेंगे
– आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा आने वाले वाहन परी चौक, अल्फा कॉर्मिशयल गोलचक्कर से 130 मीटर रोड आएं
– सेक्टर-37 से डीएनडी व चिल्ला बॉर्डर जाने वाले वाहन सेक्टर-18, रजनीगंधा चौराहे से होकर जाएं
– कालिंदी कुंज से आकर डीएनडी व चिल्ला बॉर्डर की तरफ जाने वाले वाहन सेक्टर-37, 18 और रजनीगंधा चौराहा होते हुए जाएं
– एमपी टू एलिवेटेड रोड से आकर चिल्ला व डीएनडी जाने वाले वाहन भी सेक्टर-18, रजनीगंधा चौराहा होते हुए जाएं सकेंगे
– एक्सप्रेस की सर्विस रोड का इस्तेमाल करने वाले वाहन गंतव्य तक सर्विस रोड से जाएं
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपील
कार्यक्रम से मयूर विहार, पांडव नगर, मदर डेयरी, आश्रम चौक, डीएनडी फ्लाइओवर, सराय काले खां, अक्षरधाम, सरिता विहार, जामिया आदि जगहों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वह इन रास्तों से बचकर चलें ताकि उन्हें जाम में फंसना न पड़े।
ट्रैफिक डायवर्जन
यातायात पुलिस के डीसीपी गणेश साहा ने कहा, ‘ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। कम से कम जितना संभव होगा उतनी देर के लिए मुख्यमंत्री के आने पर ट्रैफिक रोका जाएगा। इमरजेंसी वाहनों पर कोई रोक नहीं होगी।’
हेल्पलाइन नंबर और गूगल मैप से लें मदद
किन-किन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट है या बंद है इसी जानकारी यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9971009001 से ले सकते हैं। इसके अलावा गूगल मैप पर भी बंद रास्ते और वैकल्पिक रास्तों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।
मेट्रो रूट भी तैयार
प्रधानमंत्री मेट्रो से भी दिल्ली से सेक्टर-38ए बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन तक आ सकते हैं। इसको भी देखते हुए प्राधिकरण ने बॉटेनिकल गार्डन के आसपास पूरी तैयारी कर ली है। एक बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ऐन वक्त पर बदलाव हुआ और मेट्रो से आ गए।