आज इन राशि वालों को मिलेगा शिव जी का अपार प्रेम

मेष: पूरा परहेज रखने तथा खान पान लिमिट में करने के बावजूद पेट कुछ बिगड़ा सा रहेगा, किसी की जिम्मेदारी में भी न फंसें, सफर भी टाल दें।

वृष: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोई भी कोशिश अनमने मन से न करें, वर्ना वह सिरे न चढ़ेगी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे से कुछ न कुछ नाराज दिखेंगे।

मिथुन: टैंस उदास, मायूस मन के कारण मन डरा-डरा तथा डावांडोल सा रहेगा तथा किसी भी काम को हाथ में लेने के लिए मन राजी न होगा।

कर्क: धार्मिक कामों में शामिल होने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने तथा कथा वार्ता, भजन कीर्तन सुनने में जी न लगेगा, मन भी डिस्टर्ब सा रहेगा।

सिंह: जमीनी जायदादी कामों में कोई न कोई बाधा मुश्किल जागती रहेगी, इसलिए आपको हर फ्रंट पर सावधानी बरतनी जरूरी, बड़े लोगों के समक्ष भी न जाएं।

कन्या: कामकाजी साथी न तो सहयोग करेंगे और न ही किसी की बात पर आपके साथ इत्तेफाक करेंगे, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

तुला: कोई भी कारोबारी या कामकाजी काम बेध्यानी के साथ न करना चाहिए, क्योंकि कामकाजी परेशानियां बढ़ने का डर रहेगा।

वृश्चिक: कामकाज तथा व्यापारिक कामों के लिए सितारा सही मगर कोई भी यत्न लाइटली न करें, जो भी कोशिश करें,भरपूर जोर लगा कर करें।

धनु: सितारा खर्चों को बढ़ाने तथा किसी न किसी उलझन को उभारने वाला बना रहेगा, लिखत पढ़त का कोई काम भी बेध्यानी से न करना सही रहेगा।

मकर: सितारा आमदन वाला, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे, आम तौर पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा।

कुम्भ: तैयारी के बगैर किसी अफसर के समक्ष न जाएं, क्योंकि उसके सम्मुख आपकी कोई खास सुनवाई न होगी, मन भी अशांत सा रहेगा।

मीन: चूंकि सितारा बाधाओं-मुश्किलों वाला है, इसलिए आपको कदम-कदम पर मुश्किलों समस्याओं के साथ निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *