मेष: सितारा सेहत के लिए कमजोर, इसलिए खान-पान लिमिट में करना सही रहेगा, किसी के नीचे अपनी पेमैंट भी न फंसानी ठीक रहेगी।

वृष: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर फैमिली फ्रंट पर कुछ नाराजगी के साथ निपटना पड़ सकता है।

मिथुन: दुश्मनों की शरारतों-हरकतों पर नजर रखनी ठीक रहेगी, क्योंकि वे आपको नुक्सान पहुंचाने का कोई मौका हाथ से न जाने देंगे।
कर्क: मन तथा बुद्धि पर गलत तथा नैगेटिव सोच प्रभावी रहेगी, इसलिए जो भी काम करें,अच्छी तरह सोच समझ कर करें, मन भी टैंस सा रहेगा।
सिंह: चूंकि सितारा ढीला है, इसलिए किसी भी अदालती काम को हाथ में लेने के लिए समय ठीक न होगा, मान-सम्मान को ठेस लगने का डर रहेगा।
कन्या: हल्की नेचर तथा सोच वाला कोई व्यक्ति आपको परेशान कर सकता है, तथा नुक्सान पहुंचा सकता है, नुक्सान-परेशानी का डर।
तुला: सितारा अर्थ दशा के लिए कमजोर, लेन-देन के काम भी संभल-संभाल कर करने चाहिएं, ताकि आपकी कोई पेमैंट न किसी के नीचे फंस जाए।
वृश्चिक: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोई भी काम अनमने मन से न करें, वैसे मन भी अशांत, परेशान, डिस्टर्ब सा रहेगा।
धनु: चूंकि सितारा उलझनों, झमेलों, पेचीदगियों वाला,इसलिए न तो कोई नया काम या यत्न शुरू करें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें।
मकर: मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा, इज्जत-मान की प्राप्ति।
कुम्भ: किसी भी सरकारी काम को हाथ में लेने से बचना चाहिए, क्योंकि कमजोर सितारा के कारण कोई भी सरकारी काम सिरे न चढ़ सकेगा।
मीन: चूंकि मन पर नैगेटिव सोच इफैक्टिव रह सकती है,इसलिए ध्यान रखें कि आपसे कोई गलत काम न हो जाए, मन भी परेशान रहेगा।