मेष: सितारा बाद दोपहर तक आमदन वाला, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी, मगर बाद में मुश्किलों तथा विपरीत हालात के साथ निपटना पड़ सकता है।

वृष: सितारा बाद दोपहर तक सरकारी कामों को संवारने तथा आम हालात बेहतर रखने वाला, मगर बाद में समय कारोबारी कामों के लिए अच्छा बनेगा।

मिथुन: आमतौर पर मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, मगर किसी न किसी पंगे के साथ सामना करना पड़ सकता है।
कर्क: सितारा बाद दोपहर तक पेट के लिए ढीला, बेतुके खान-पान से बचना चाहिए, मगर बाद में समय कामयाबी इज्जत-मान के लिए बेहतर बनेगा।
सिंह: बाद दोपहर तक अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जो भी यत्न करेंगे वह सिरे चढ़ेगा, मगर बाद में समय पेट के लिए ढीला बनेगा।
तुला: सितारा बाद दोपहर तक बेहतर इरादों में मजबूती, यत्न करने पर कोई उलझा बिगड़ा काम सुधरेगा, मगर बाद में समय मुश्कलों परेशानियों वाला।
कन्या: सितारा बाद दोपहर तक ढीला, मन अशांत, परेशान अस्थिर तथा डावांडोल सा रहेगा, मगर बाद में कारोबारी मोर्चे पर बेहतरी होगी।
वृश्चिक: सितारा बाद दोपहर तक जमीनी-जायदादी कामों के लिए बेहतर बनेगा मगर बाद में संतान के लिए ग्रह बेहतर बनेगा, इज्जत-मान की प्राप्ति।
धनु: सितारा बाद दोपहर तक उत्साह, हिम्मत तथा यत्न शक्ति बनाए रखने वाला मगर बाद में आम सितारा कामयाबी तथा इज्जत मान देने वाला बनेगा।
मकर: जो लोग स्वयं अपना काम धंधा करते हैं उन्हें अपनी कामकाजी भागदौड़ , मेहनत की अच्छी रिटर्न मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।
कुम्भ: कामकाजी दशा अच्छी, कोशिशों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, आम तौर पर आप हर मोर्चा पर हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे।
मीन: सितारा बाद दोपहर तक नुक्सान वाला, किसी न किसी पंगे के साथ भी वास्ता बना रह सकता है, मगर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

