मेष: सरकारी, गैर-सरकारी कामों के लिए सितारा स्ट्रांग, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे तथा आपकी बात बहुत ध्यान के साथ सुनेंगे, मान-सम्मान की प्राप्ति।

वृष: जनरल तौर पर स्ट्रांग सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, सेहत की तरफ से भी कुछ रिलीफ मिलेगी, इज्जत बढ़ेगी।

मिथुन: सितारा सेहत के लिए ढीला, खान-पान में लापरवाही बरतनी किसी समय महंगी पड़ सकती है, मगर कारोबारी दशा पहले जैसी बनी रहेगी।
कर्क: व्यापार तथा कामकाज के कामों में कामयाबी मिलेगी तथा बेहतरी होगी, समय संतोष तथा चैन से गुजरेगा, फैमिली फ्रंट पर तालमेल रहेगा।
सिंह: दुश्मनों को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए क्योंकि वे आपको नुक्सान पहुंचाने का कोई मौका हाथ से न जाने देंगे।
कन्या: संतान के सहयोगी रुख पर भरोसा किया जा सकता है, इसलिए अपनी किसी प्रॉब्लम को सैटल करने के लिए संतान की सुपोर्ट फ्रूटफुल रहेगी।
तुला: अदालत में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, तेज प्रभाव बना रहेगा, शत्रु आपकी गिरफ्त में रहेंगे।
वृश्चिक: मित्रों, सज्जन-साथियों तथा बड़े लोगों की मदद व सहयोग जरूरत के मौके पर आपको मिल जाएगी, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।
धनु: लोहा, लोहा-मशीनरी, हार्डवेयर, सरिया, स्टील फर्नीचर तथा स्टील शटरिंग का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा। : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर शीत वस्तुओं का कम इस्तेमाल करना सही रहेगा।
कुम्भ: चूंकि जनरल सितारा कमजोर है, इसलिए हर फ्रंट पर आपको अलर्ट रहना ठीक रहेगा, अपने आपको बेगाने झमेलों से भी बचाकर रखें।
मीन: सितारा व्यापार-कारोबार में लाभ वाला, यत्न करने पर किसी कामकाजी काम या प्रोग्राम में कोई बाधा हटेगी, आपकी कोशिशें अच्छा रिजल्ट देंगी।