मेष: किसी बड़े तथा प्रभावशाली सज्जन मित्र के सुपोर्टिव हमदर्दाना रुख के कारण आपका कोई उलझा बिगड़ा काम मंजिल की तरफ आगे बढ़ सकता है।

वृषभ: सितारा व्यापार-कारोबार के कामों में लाभ देने तथा उन्हें संवारने वाला, यत्न करने पर किसी जमीनी अदालती काम में भी कोई मुश्किल हट सकती है।

मिथुन: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर अपने आप को मौसम के एक्सपोजर से बचा कर रखें।
कर्क: लेन-देन तथा लिखत-पढ़त के काम को धीरज के साथ करें, क्योंकि जल्दबाजी में किया गया हर काम परेशानी देने वाला होगा।
सिंह: खेती उत्पादन, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं, गारमेंट्स का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।
तुला: यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग कुछ आगे बढ़ सकती है, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर घरेलू मोर्चा पर तनातनी, खींचातानी रहेगी।
कन्या: किसी अफसर के सॉफ्ट, लचकीले तथा सुपोर्टिव रुख के कारण आपका कोई पेंडिंग चला आ रहा काम सिरे चढ़ सकता है।
वृश्चिक: सितारा पेट के लिए ढीला, इसलिए खानपान में उन वस्तुओं का इस्तेमाल न करें जो तबीयत को सूट न करती हों।
धनु: व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, समय कामयाबी तथा इज्जत मान देने वाला, शुभ कामों में भी ध्यान।
मकर: ध्यान रखें कि अचानक उभरते किसी वैर विरोध के कारण आपकी समस्त योजना बंदी न उखड़-बिगड़ जाए।
कुम्भ: मजबूत सितारा आपके कदम को हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी रखेगा, मगर अपने पर क्रोध को हावी न होने दें।
मीन: किसी रुके पड़े जायदादी काम को हाथ में लेने पर कुछ बेहतर नतीजा मिलने की आशा हो सकती है, मान-सम्मान की प्राप्ति।

