लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर ने संस्तुति की है। निर्वाचन आयोग के निर्देश मिलने के बाद इन स्थलों पर फिर से मतदान होगा। उल्लेखनीय है कि सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने बूथ कैप्चरिंग और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए थे।

आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा तीन मतदेय स्थलों पर पुनर्मतदान की संस्तुति की गई है। अब अंतिम फैसला भारत निर्वाचन आयोग को करना है। आगरा के जिन तीन केंद्रों पर पुर्नमतदान की संस्तुति की गयी है, उनमें मतदेय स्थल संख्या 20-तहसील कैम्पस खेरागढ कक्ष सं. 1, मतदेय स्थल संख्या 21-क्षेत्र पंचायत कार्यालय सैया कक्ष सं. 1 और मतदेय स्थल संख्या 26 क्षेत्र पंचायत कार्यालय फतेहाबाद कक्ष सं. 1 हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खंंड स्नातक और 06 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

उल्लेखनीय है कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत करने कमिश्नर कार्यालय पहुंचे सपा प्रत्याशी एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाते हुए भावुक हो गये थे।
