आइडियल किड्स में मनाया गया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक एवं बैसाखी का पर्व

आइडियल किड्स में मनाया गया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक एवं बैसाखी का पर्व

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर का जन्म 2621 वर्ष पूर्व चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को वैशाली गणराज्य के राजा सिद्धार्थ एवं माता त्रिशला के गृह में हुआ था। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत वंदना, अतिथि स्वागत, वीर जी की सेना चली, बजे कुंडलपुर में बधाई, त्रिशला माता के आंगन में, मेरे महावीरा झूले पलना, आदि की प्रस्तुति के साथ साथ वैशाखी पर्व की धूम मचाते हुए भंगड़ा एवं आई बैसाखी आदि गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ बी.के.जैन,जैन एक्सरे क्लिनिक, के साथ नितिन जैन, गीतिका जैन एवं अनिता जैन ने पालना झूला कर किया। इस अवसर पर रमेश चंद जैन एवं प्रीति जैन भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आइडियल किड्स के निदेशक पी.के.जैन ने सभी को महावीर जयंती एवं वैशाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइडियल किड्स में सभी पर्वों को मनाने का उद्देश्य इन नन्हे मुन्ने बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना है। वर्तमान में जबकि विश्व में चारों तरफ हिंसा का वातावरण है ऐसे में भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित अहिंसा की नितांत आवश्यकता है अतः हम सभी को अहिंसा,सत्य,अचौर्य,ब्रह्मचर्य एवं अपरिग्रह के सिद्धांतों को पालन कर अपने जीवन को सुखी बनाना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण स्टाफ का योगदान रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *