भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की अपराध शाखा पुलिस ने यहां तलैया थाना क्षेत्र से एक युवक को अवैध मादक पदार्थ (एमडी पाउडर) के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

अपराध शाखा पुलिस सूत्रों के अनुसार तलैया थाना क्षेत्र के सेन्ट्रल लाइब्रेरी ग्राउन्ड से कल एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ (एमडी पाउडर) जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपी युवक का नाम अमान खान बताया गया है, जो बुधवारा हाथीखाना का निवासी है। आरोपी यह मादक पदार्थ बेचने के फिराक में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
