अलवर शहर के लिए लगाई जा रही बोरिंग का ग्रामीणों ने किया विरोध

अलवर शहर के लिए लगाई जा रही बोरिंग का ग्रामीणों ने किया विरोध

अलवर। राजस्थान के अलवर शहर में पानी की समस्या का समाधान के लिए शहर के बाहरी हिस्से में लगाई जा रही बोरिंगों को ग्रामीणों के विरोध के बाद बंद करना पड़ रहा है।
आज भी तुलेडा ग्राम पंचायत में जब जलदाय विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में ठेकेदार बोरिंग करने गए तो वहां ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और करीब तीन घंटे तक ग्रामीणों ने तुलेडा बाईपास पर रोड जाम कर दिया उसके बाद अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। विरोध के चलते ठेकेदार अपनी मशीनों को हटा लिया। इससे पहले भी गत माह ढाई पेड़ी पर बोरिंग करने गए जलदाय विभाग अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा था।
तूलेडा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच जमशेद ने बताया कि गांव में पानी की पहले से ही समस्या है और अभी यहां पानी के लिए बड़ी बोरिंग की जा रही है जिससे गांव में और परेशानी बढ़ जाएगी, वैसे ही यह एरिया ड्राई एरिया है इसके लिए उन्होंने मंत्री टीका राम जूली एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह से क्षेत्र में बोरिंग नहीं करने की मांग की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *