शिक्षा घोटाले में आरोपी अर्पिता मुखर्जी के पास LIC की कुल 31 पॉलिसियां थीं। बड़ी बात यह रही कि इन सभी पॉलिसियों में नॉमिनी पार्थ चटर्जी निकले। अब अर्पिता की पॉलिसी में पार्थ का नॉमिनी बनना ही कई सवाल पैदा कर गया है।

यह तमाम जानकारी ED की रिमांड कॉपी से मिली है जिसमें यह भी खुलासा कर दिया गया कि दोनों (पार्थ और अर्पता) ए.पी.ए. यूटीलिटी कंपनी में सांझेदार थे। अर्पिता ने तो कैश देकर कुछ फ्लैट तक खरीदे थे। अब वह किसका पैसा था, कहां से अर्पिता ने उसका इंतजाम किया, ई.डी. इसकी जांच कर रही है।
