अयोध्या हाईवे पर खड़े ट्रेलर से रोडवेज बस की टक्कर, दो यात्रियों की मौत, नौ घायल

अयोध्या हाईवे पर खड़े ट्रेलर से रोडवेज बस की टक्कर, दो यात्रियों की मौत, नौ घायल

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में रौनाही थाना क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात मंगलवार को यात्रियों से भरी रोडवेज बस सड़क पर खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते हुए इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार/बुधवार की देर रात्रि में लखनऊ से गोरखपुर जा रही राप्तीनगर डिपो की रोडवेज बस यूपी 78, एलटी 1376 जुबेरगंज बाजार के पास गोरखपुर लखनऊ हाईवे पर किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक में टकरा गई, इस हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

रौनाही थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि बस के ट्रेलर से टकराने की घटना में डोनलोगो की मौत हुई है। मृतकों की पहचान कुशीनगर के परेवाटार निवासी साबिर (54) और लखनऊ के गोमती नगर निवासी सुरेश कुमार (43) के रूप में हुई है। आठ घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और एक की हालत गंभीर होने के चलते इलाज चल रहा है है। घटना के संदर्भ में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई इस मामले में की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *