अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, तीन रिक्त पदों पर नए नामों का होगा चयन

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, तीन रिक्त पदों पर नए नामों का होगा चयन

अयोध्या। श्री मणिरामदास छावनी में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होनी है। मंगलवार से ही बैठक के लिए ट्रस्टियों का पहुंचना शुरू हो गया है। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष एवं श्री मणिरामदास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास महाराज करेंगे। बैठक के लिए ट्रस्ट अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी अयोध्या पहुंच चुके हैं।

बैठक में रिक्त पड़े तीन पदों पर नए नामों का चयन और घोषणा की जाएगी। पूर्व महासचिव चंपत राय व डॉक्टर अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद दो पद खाली चल रहे हैं। जबकि एक पद अयोध्या राजा विमलेन्द्र मोहन मिश्र के निधन के बाद से ही खाली है।

ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास ने बताया कि 22 जुलाई को दोपहर तीन बजे मणिरामदास छावनी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होगी। इसमें ट्रस्ट के तीन रिक्त पदों को भरने, राम मंदिर में नोटों की काउंटिंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।महंत दिनेन्द्र दास ने कहा कि ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति अथवा बहुमत से जो भी निर्णय होगा, उसे सभी सदस्य स्वीकार करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *