अयोध्या में मछली-भात पर सियासी संग्राम तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर सनातन धर्म के अपमान का लगाया आरोप

अयोध्या में मछली-भात पर सियासी संग्राम तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर सनातन धर्म के अपमान का लगाया आरोप

लखनऊ। अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के कार्यक्रम के दौरान परोसे गए भोजन को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने सोमवार को कहा कि सावन के पवित्र महीने में अयोध्या जैसी पवित्र धार्मिक नगरी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत के लिए मछली-भात का आयोजन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

आलोक अवस्थी ने राहुल गांधी के पटना दौरे का हवाला देते हुए कहा कि पाश्चात्य संस्कृति और विशेषकर इटली की सभ्यता से प्रभावित राहुल गांधी खुद सावन के महीने में पटना में लालू प्रसाद यादव के आवास पर मांस बनाकर खा चुके हैं। जब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही ऐसा कर रहा है, तो प्रदेश अध्यक्ष उनका अनुसरण क्यों नहीं करेंगे।

भाजपा प्रवक्ता ने सीधे शब्दों में आरोप लगाया कि सनातन धर्म की परंपराओं और आस्था का अपमान करना अब कांग्रेस का एक नियमित अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि पवित्र महीनों और तीर्थस्थलों की मर्यादा का ध्यान न रखना कांग्रेस की संस्कृति को दर्शाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *