अमेठी में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने पति समेत 4 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

अमेठी में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने पति समेत 4 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के मसूदगढ़ा स्थित जायस-नसीराबाद मार्ग पर रिलायंस टावर के पास रहने वाली विवाहिता शहनाज (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतका की मां सलमा ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों को जिम्मेदार बताया है। सलमा के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले शहनाज का विवाह जायस निवासी फैय्याज के साथ हुआ था। आरोप है कि पति का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते शहनाज को कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। सलमा ने बताया कि करीब पांच माह पहले पारिवारिक विवाद के बाद महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद शहनाज को समझा-बुझाकर पति के साथ जायस स्थित घर भेजा गया था। अब उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जायस कोतवाली के प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *