अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, 17 को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, 17 को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोटवा ग्राम सभा में एक मेला के दौरान खस्ता खाने के बाद साै से अधिक बच्चों और वयस्कों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों का परीक्षण किया और दवाएं वितरित की। 17 लोगों को मेडिकल कॉलेज तिलोई भेजा गया है।

अमेठी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंशुमान सिंह ने गुरुवार काे बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल गांव पहुंची। उन्होंने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने कुल 102 लोगों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं हैं। इनमें 39 बच्चे और 63 वयस्क शामिल हैं। यह फूड प्वाइजनिंग का मामला है। उल्टी की शिकायत अधिक होने और दवा से राहत नहीं मिलने के कारण 17 लोगों को मेडिकल कॉलेज तिलोई भेजा गया है। इनमें 10 बच्चे और 7 वयस्क शामिल हैं। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर है और वे स्वस्थ हैं।

विभाग की ओर से गांव में घर-घर जाकर दवाएं वितरित की गईं। साथ ही लोगों को साफ-सफाई, खानपान और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। गांव में बीमार लोगों की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *