अमेठी में इनवर्टर के करंट ने बुझाया 14 साल के किशोर का जीवन, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; घर में मचा कोहराम

अमेठी में इनवर्टर के करंट ने बुझाया 14 साल के किशोर का जीवन, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; घर में मचा कोहराम

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में शिवरतनगंज थाना क्षेत्र स्थित उसरहा गांव में शनिवार सुबह इनवर्टर के करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

शिवरतनगंज थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि उसरहा गांव निवासी छोटू मिश्रा गांव के बाहर गौपालन का कार्य करते हैं। वहीं, पर इनवर्टर लगा हुआ है। शनिवार सुबह छोटू मिश्रा का पुत्र देव मिश्रा वहां पहुंचा था। इसी दौरान वह इनवर्टर के करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में देव को उपचार के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल से प्राप्त डेथ मेमो के आधार पर पुलिस ने पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *