अभय तोमर के आवास पर सोमेंद्र तोमर का भव्य स्वागत

अभय तोमर के आवास पर सोमेंद्र तोमर का भव्य स्वागत

गढीपुख्ता। ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का गांव हथछोया में भाजपा नेता अभय तोमर के आवास पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मैं आप लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं पूर्व में भी आप लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ रहा है आगे भी मुझे आपका स्नेह व प्यार मिलता रहेगा शीघ्र ही दोबारा गांव में आऊंगा तथा आप लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा देर से आने पर आप लोगों से क्षमा चाहता हूं। कार्यक्रम में एमएलसी विरेंदर सिंह, हरबीर मलिक, पवन तरार, ब्लाक प्रमुख जयदेव मलिक,रामपाल सिंह सत्येंद्र चौधरी विकास पिंडौरा, सुधीर मुण्डेट आदि क्षेत्र के प्रधान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *