अब बॉलीवुड में फिर से बजेगी शहनाई, अब इस कपल ने की तैयारी

अब बॉलीवुड में फिर से बजेगी शहनाई, अब इस कपल ने की तैयारी

मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि जल्द वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

दरअसल मलाइका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में यही इशारा किया है। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि वे (अर्जुन) अक्सर चर्चा करते रहते हैं कि ‘आगे क्या’।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कुछ साल पहले अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था और वो अक्सर मीडिया के सामने एक साथ दिखाई देते हैं।

एक वेबसाइट से बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा कि उनकी रिलेशनशिप उनके लिए बहुत ही सेक्रेड है। वे एक-दूसरे के लिए इस हद तक सीरियस हैं कि वे लगातार अपनी बॉन्डिंग को एक्सटेंट करने के तरीकों के बारे में सोचते रहते हैं।

मलाइका ने ये भी कहा, “सबसे जरूरी पार्ट ये है कि हम जानते हैं कि हम एक साथ भविष्य में रहना चाहते हैं। यदि आप ऐसे रिश्ते में हैं जहां आप अभी भी चीजों को समझ रहे हैं और कह रहे हैं, ‘ओह, मुझे नहीं पता’ … ये वो जगह नहीं है जहां मैं अपने रिश्ते में खड़ा हूं।

ये मेरे लिए पवित्र और महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि हम एक ऐसी जगह पर हैं जहां हम वेयर टू नेक्‍स्‍ट और व्‍हाट नेक्‍स्‍ट पार्ट के बारे में सोच रहे हैं। हम चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं. हम एक ही प्लेन पर हैं, समान विचारों के साथ। हम वास्तव में एक दूसरे के हो सकते हैं।”

उन्‍होंने आगे ये भी कहा कि उनके रिश्ते में दो मैच्योर व्यक्ति हैं और उनके बीच बहुत पॉजिट‍िविटी रहती है। मलाइका ने ये भी कहा कि वे अपने समय को एक साथ बिताते हैं। वो पल बहुत रोमांटिक हैं और भले ही वे एक समय में एक कदम उठाने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन वो डेफिनेटली अपना भविष्य एक साथ देखते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *