अनुज का हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

सरसावा। थाना सरसावा पुलिस ने अनुज हत्याकाण्ड का सफल अनावरण करते हुए घटना को अंजाम देने वाले हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गत 27/28. मई 2022 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अनुज पुत्र सतीश निवासी ग्राम कुम्हारहेडा थाना सरसावा जनपद सहारनपुर की हत्या करके सनसनी फैला दी थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक अनुज के मामा सोनीलाल की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना सरसावा पर मुकदमा अपराध संख्या 223/2022 धारा 302 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुये अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश थाना सरसावा पुलिस को दिये गये थे। थाना सरसावा पुलिस द्वारा सरसावा-गंगोह रोड़ पर हाईवे पुल के नीचे से उक्त घटना को अंजाम देने वाला एक हत्यारोपी रजत पुत्र विनोद निवासी ग्राम कुम्हारहेडा थाना सरसावा जनपद सहारनपुर को मय आलाकत्ल ईंट सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरसावा पर अन्य आवश्यक कार्यवाही करते मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त रजत ने अपना जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि मृतक अनुज बार-बार मना करने के बाद भी मेरी बहन से बराबर फोन पर बात करता था, जो मुझे पसन्द नहीं था। जिसके चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम मंे सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक रईस अहमद, हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल नितिन कुमार व तरूण त्यागी शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *