अनुचित व्यवहार करने पर राष्ट्रीय साइकिलिंग कोच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्तर के साइकिल चालक ने शनिवार को स्लोवेनिया में विदेश यात्रा के दौरान अनुचित व्यवहार के लिए राष्ट्रीय साइकिलिंग कोच आरके शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
एसएआई ने अपनी आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) द्वारा प्रस्तुत अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा कि साइकिल चालक के आरोपों को मान्य करके शर्मा के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला स्थापित किया गया है।
एसआईए ने आठ जून को शर्मा का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा एसएआई को उनकी सिफारिश की गई थी।
आईसीसी ने एथलीट को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की इजाजत दी। उनके साथ एक महिला अधिकारी समेत दो टॉप्स अधिकारी भी थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *