अनियंत्रित होकर बस के पलटने से उसमें सवार ग्यारह लोग घायल

अनियंत्रित होकर बस के पलटने से उसमें सवार ग्यारह लोग घायल

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक बस के अनियंत्रित होकर बस के पलट जाने से उसमें सवार ग्यारह लोग घायल हो गये हैं।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जैसिंघनगर थाना क्षेत्र के बिजहा गाँव के पास कल गड्डा से बचने के चक्कर में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कुल 11 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हे जैसिंघनगर अस्पताल में भर्ती किया गया। बाद में इसमें से पांच गम्भीर रूप से घायल मरीजों को शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *