अजमेर के केकड़ी में सिलेण्डर फटने से लगी आग

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के केकड़ी में आज सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक ढाबे में आग लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केकड़ी-बघेरा मार्ग स्थित ग्राम देवलिया खुर्द में ढाबे में सुबह गैस सिलेण्डर फट गया और उसमें आग लग जाने से ढाबा जलकर राख हो गया। हालांकि आग से किसी के हताहत की खबर नहीं हैं।
बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में लीकेज होने के बाद आग पकड़ ली और वह फट गया। आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां और केकड़ी पुलिस मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की भीड़ ने भी आग बुझाने के प्रयास किये। इससे पहले आग ने आस पास के तीन-चार बाड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
अनुराग जोरा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *