अग्नीपथ योजना को लेकर बिहार में बवाल जारी, गिरिराज बोले- RJD के गुंडे करवा रहे प्रदर्शन

अग्नीपथ योजना को लेकर युवाओं में नाराजगी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। अग्निपथ योजना का सबसे ज्यादा विरोध बिहार में हो रहा है। इन सब के बीच बिहार में कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया है। अब तक 38 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही बसों और सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ की गई है। साथ ही साथ सड़कों को भी जाम किया गया है। कुल मिलाकर देखें तो बिहार के युवा सरकार सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं, बिहार में हो रहे इस विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने साफ तौर पर कह दिया है कि बिहार में जो कुछ भी हो रहा है वह आरजेडी के गुंडे करवा रहे हैं।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक के केंद्रीय मंत्री ने साफ तौर पर दावा किया कि अग्नीपथ योजना युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था है। बेगूसराय के सांसद ने कहा कि अगर हम आर्मी में 4 में से 1 को लेंगे तो अन्य 3 लोग अगले 4 साल में नौकरी के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। मैं राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि दंगों में गैर-विधार्थी लोगों की पहचान करें। उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक दलों के लोगों ने विद्यार्थियों को ढाल बनाकर राष्ट्रीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। मैंने तो कह दिया है कि वहां(बिहार) RJD के गुंडे दंगे करवा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में लक्खीसराय जंक्शन पर एक ट्रेन में आग लगा दी।

तीनों सेनाओं में जवानों की कम समय के लिए भर्ती होगी। सैन्य बलों में जवानों की 4 साल के लिए भर्ती होगी। 17 साल 6 महीने से 21 साल तक के लोग भर्ती होंगे। छह महीने की ट्रेनिंग के बाद सैन्य बलों में शामिल होंगे। जवान साढ़े तीन साल फोर्स में एक्टिव ड्यूटी करेंगे। बाद में 75 फीसदी जवानों को रिटायर कर दिया जाएगा। 25 फीसदी जवानों की एक महीने बाद फिर से भर्ती होगी। भर्ती सेना के तय नियमानुसार ही होगी। मेरिट और चार साल के सेवाकाल के दौरान किए गए प्रदर्शन के आधार पर केंद्रीयीकृत और पारदर्शी मूल्य़ांकन होगा। 100 % उम्मीदवार वालंटियर के तौर पर रेगुलर काडर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *