अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने बताया ‘चुनावी हिंदू’; अन्य संगठनों ने भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने बताया ‘चुनावी हिंदू’; अन्य संगठनों ने भी उठाए सवाल

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें तीर्थ यात्रा से शायद सद्बुद्धि आए और सियासी सनक ठीक हो। वहीं, तेलंगाना भाजपा की प्रवक्ता डॉ. समंथा ने उन्हें ‘चुनावी हिंदू’ करार दिया। दूसरी तरफ ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीदी ने दावा किया कि अखिलेश यादव हिंदू ही नहीं, नास्तिक हैं। जबकि, शिवसेना के तेलंगाना अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि यूपी में हिंदुओं पर हमले के वक्त अखिलेश कहां थे? मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “वे कई धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले हैं। वहां पर उन्हें हो सकता है कि सद्बुद्धि आए। उनकी जो सियासी सनक है, वो थोड़ी सी ठीक हो।”

तेलंगाना भाजपा की प्रवक्ता डॉ. समंथा जी ने कहा, “2027 के चुनावों में, अखिलेश यादव जी अचानक हिंदू बन गए हैं और वे एक बार राम मंदिर जाना चाहते हैं। पहले वे राम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़ी हर बात का विरोध कर रहे थे और अब दिसंबर में राम मंदिर जा रहे हैं। यह हैरानी की बात नहीं है कि चुनावों ने कई लोगों को हिंदू बना दिया है और अब वे चुनावी हिंदू बन गए हैं।” शिवसेना तेलंगाना के अध्यक्ष सिंकरू शिवाजी ने कहा, “अखिलेश यादव, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुए दो-तीन साल हो गए हैं और आप अब हिंदुओं के वोट के लिए वहां जा रहे हैं। आप इसमें भी राजनीति लेकर आ रहे हैं। अगर दिल से दर्शन करना है, तो कीजिए, कोई विरोध नहीं करेगा।

यह आपका हक है, लेकिन राम मंदिर के बारे में जो बातें आप बोल रहे हैं, जो आलोचना कर रहे हैं, आप स्वयं हिंदू हैं, यादव समाज से आते हैं। उत्तर प्रदेश में हिंदुओं पर इतने हमले हुए, उस वक्त आप कहां थे? आपने कोई कदम क्यों नहीं उठाया? यह बोलने और जवाब देने की जिम्मेदारी आपकी है।” ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीदी ने कहा कि अखिलेश यादव को हिंदू कहना ही गलत है। वो हिंदू तों है ही नहीं, वो तो नास्तिक हैं। उन्होंने खुद कहा है कि मैं किसी देवी-देवता को नहीं मानता, मैं पूजा-अर्चना में विश्वास नहीं रखता हूं। दूसरे उनके प्रवक्ता राजकुमार भाटी हैं। उन्होंने तो बौद्धों की 16 प्रतिज्ञाओं की शपथ ली है और कहा है कि मैं राम, कृष्ण, शिव और जितने भी हिंदू देवी-देवता हैं, उन्हें नहीं मानूंगा। ये लोग तो हिंदू हैं ही नहीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *