अंक ज्योतिष में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम एक ऐसे मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसमें जन्मे बच्चे पिता के लिए भाग्यशाली माने जाते हैं। ये मूलांक है 7 नंबर। जिन लोगों की बर्थ डेट 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 माना जाता है। इस मूलांक के जातक बेहद खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं।

इस मूलांक के जातक अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। ये खुद भी खुश रहते हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों को भी खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। ये मजाकिया किस्म के होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये समाज कल्याण के लिए काफी कुछ करते हैं। ये लोग अत्याधिक स्वाभिमानी होते हैं। किसी के भी आगे झुकना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।

इस मूलांक के जातक बिल्कुल भी खाली नहीं बैठ सकते। इन्हें हमेशा कुछ न कुछ करने रहना पसंद होता है। ये मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। बौद्धिक कार्यों में ये अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। ये लोग अपने लिए तो लकी होते ही हैं साथ ही अपने माता-पिता और अन्य परिजनों के लिए भी लकी साबित होते हैं। ये जहां रहते हैं वहां खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है। लाइफ में आने वाली चुनौतियों का ये डटकर सामना करते हैं।
इन लोगों में एकाग्रता का कोई तोड़ नहीं होता। इनमें धैर्य शक्ति दूसरों की अपेक्षा कहीं ज्यादा अधिक होती है। ये अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। इनके मन में जो आता है ये वही करते हैं।