हैदराबाद में 7 नाबालिग लड़कों से यौन उत्पीड़न, हॉस्टल वार्डन गिरफ्तार, जबरदस्ती अश्लील वीडियो दिखाने सहित कई गंभीर आरोप

हैदराबाद के एक प्राइवेट एजुकेशन इंस्टीट्यूट से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें 7 नाबालिग लड़कों ने 32 साल के हॉस्टल वार्डन पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़कों की शिकायत पर हमने हॉस्टल वार्डन को गिरफ्तार किया है। उस पर नाबालिग लड़कों ने गतल तरीके से छूने, नहाते समय जबरदस्ती बाथरूम घुसने,जबरदस्ती अश्लील वीडियो दिखाने, अकेले सोने वाले बच्चों को छूने व जबरदस्ती उनके साथ सोने, डराकर परेशान का आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के द्वारा बार-बार प्रताड़ित करने के कारण कुछ छात्रों को शर्मिंदगी महसूस हुई। वह वार्डन के उत्पीड़न को सहन नहीं कर पा रहे थे। नाबालिग लड़कों ने अपने माता-पिता को इसके बारे में पूरी बात बताई, जिसके कारण यह मामला हमारे सामने आ पाया।
नाबालिग लड़कों को हॉस्टल वार्डन देता था धमकी
पुलिस ने बताया कि वार्डन हॉस्टल में ही रहने के कारण वह अक्सर पीड़ित छात्रों को परेशान करता था। उन्हें जबरदस्ती अपने फोन पर अश्लील वीडियो देखने के लिए मजबूर करता और गलत तरीके से टच करता था, जिसके बारे में छात्रों को डराकर किसी को नहीं बताने के लिए कहता था। बच्चों को मानसिक पीड़ा और उनके साथ होने वाले उत्पीड़न से निपटने में मदद करने के लिए परामर्श के लिए एक मनोवैज्ञानिक के पास भेजा जा रहा है।
पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने बताया कि आरोपी हॉस्टल वार्डन के खिलाफ हयातनगर पुलिस स्टेशन में सात मामले दर्ज किए गए हैं। उस पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 506 (धमकाना), पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण), आपराधिक धमकी सहित कई अन्य आरोपो से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *