हैट्रिक से कैसे चूके,बुमराह ने बताई वजह

हैट्रिक से कैसे चूके,बुमराह ने बताई वजह

मुंबई। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को साबित कर दिया कि चैंपियन खिलाड़ी हमेशा चैंपियन ही होता है। जसप्रीत बुमराह के लिए सोमवार का दिन काफी अच्छा साबित हुआ हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्‍लेबाजों के पास जसप्रीत बुमराह की आग उगलती गेंदों का कोई जवाब नहीं था।

बुमराह ने महज 10 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे कोलकाता बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। मैच के दौरान बुमराह के पास एक वक्त हैट्रिक लेने का चांस भी था लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर पाए। बुमराह ने KKR के सामने अपने IPL करियर का सबसे शानदार स्पेल डाला। पहली पारी खत्म होने के बाद बुमराह ने इस पर बात की। उन्होंने हैट्रिक चूकने पर कहा कि उस वक्त मैदान पर टीम सऊदी थे। जाहिर है कि वह गेंदबाज हैं और उन्हें पता है कि ऐसी परिस्थिति में गेंदबाज कैसे गेंद फेंकता है उन्होंने इसे रोक लिया।

बुमराह ने इस दौरान अपनी मानसिकता पर भी बात की उन्होंने कहा कि अक्सर मैदान पर मैं निश्चित मानसिकता के साथ नहीं जाता। मैं सभी परिस्थितियों के लिए परीक्षण लेता हूं और मैं समझता हूं कभी-कभी मुझे शुरुआत में गेंदबाजी करनी होती है तो कभी अंत में। ऐसे में मुझे लचीला होना बेहद जरूरी है। आपके लिए पिच का उपयोग करना महत्वपूर्ण होता है। मैंने आज बड़ी सीमाओं का उपयोग करने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे लिए आज का दिन अच्छा था।

बुमराह ने पारी का 18वां ओवर बेहद शानदार अंदाज में डाला, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। तेज गेंदबाज ने इस ओवर में तीन विकेट लिए और एक भी रन खर्च नहीं किया। यह विकेट मेडन ओवर रहा। जसप्रीत बुमराह आईपीएल इतिहास में सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी आंकड़ों में अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अनिल कुंबले ने 5 रन देकर पांच विकेट लिए थे। IPL इतिहास में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने के मामले में जसप्रीत बुमराह पांचवें स्‍थान पर पहुंच गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *