हेमा श्रमिक यूनियन के सदस्यों ने प्रतिष्ठान के संचालक के स्कूल के सामने किया धरना प्रदर्शन

हेमा श्रमिक यूनियन के सदस्यों ने प्रतिष्ठान के संचालक के स्कूल के सामने किया धरना प्रदर्शन

गुडग़ांव। हेमा इंजीनियरिंग प्रतिष्ठान में पिछले काफी समय से श्रमिक विवाद चले आ रहे हैं। प्रबंधन इन विवादों का समाधान नहीं करना
चाहती। उलटे श्रमिकों को ही परेशान किया जा रहा है। प्रबंधन उनको प्रताडि़त करने का कोई मौका नहीं चूकती। वीरवार को हेमा श्रमिक यूनियन के सदस्यों ने मिनी सचिवालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठान के संचालक के स्कूल के सामने धरना प्रदर्शन भी किया और जमकर नारेबाजी की। यूनियन प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि इसके बाद श्रमिक यूनियन ने एटक के जिला महासचिव कामरेड अनिल पंवार की अगुवाई में उपायुक्त को ज्ञापन भी दिया। अनिल पंवार का कहना है कि श्रमिक भी अपनी ओर से कानूनी कार्यवाही कर रहे हैं और अपनी मांग को मजबूत करने के लिए अब उन्होंने आंदोलन की शुरुआत भी कर दी है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रतिष्ठान के संचालक की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए और उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जाए। श्रमिकों को श्रमिक नेता राजू चौहान, चंद्र हंस, कुलदीप, रामनिवास यादव, मनोज कुमार, अनिल कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *