हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में रविवार को अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए एक हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था पहलगाम और बालटाल से रवाना हुआ।
आधिकारियों ने कहा कि 42 श्रद्धालुओं ने ग्यारह बजे तक पवित्र गुफा के दर्शन किए। तीस जून से अब तक 2,91,644 श्रद्धालु गुफा के दर्शन कर चुके हैं।
रविवार को धूप निकलने के बीच दक्षिण कश्मीर में पारंम्परिक नुनवन पहलगाम आधार शिविर और गंदेरबल जिले में छोटे रास्ते बालटाल से तीर्थयात्रियों के नये जत्था को रवाना किया गया।
बालटाल में वाया दोमैल के रास्ते 471 तीर्थ यात्रियों के दल में 92 महिलाएं , तीन साधु तथा ग्यारह बच्चे रवाना हुए और 65 तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा के दर्शन के लिए बालटाल से हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया।
पहलगाम में नुनवन आधार शिविर से पांच सौ ज्यादा तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया।
मौसम विभाग ने पहलगाम और सोनमर्ग के रास्ते शाम तक बारिश की संभावना जताई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *