Posted inराज्य हिमंत ने आमिर से की असम दौरा रद्द करने की अपील Posted by admin August 13, 2022No CommentsPosted inराज्य गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान से ‘हर घर तिरंगा’ समारोह के समापन तक राज्य की अपनी यात्रा स्थगित करने का आग्रह किया है। सरमा ने शुक्रवार को यहां मीडिया से कहा, “आमिर खान ने मुझसे बात की और उनका इरादा स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान असम आने का था, लेकिन यह आजादी का अमृत महोत्सव से ध्यान हटा सकता है … इसलिए मैंने उसे 15 अगस्त के बाद की तारीख तय करने के लिए कहा है। ” सूत्रों ने बताया कि आमिर खान अपनी नवीनतम रिलीज “लाल सिंह चड्ढा” का प्रचार करना चाहते हैं। यह फिल्म प्रतिष्ठित हॉलीवुड फिल्म “फॉरेस्ट गंप” की रीमेक है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि अभिनेता आमिर स्वतंत्रता दिवस के बाद असम आने के लिए राजी हुए हैं या नहीं। उल्लेखनीय है कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरी हुई है। समाज के कुछ वर्ग फिल्म के बहिष्कार का आह्वान कर रहे हैं। इस फिल्म का विरोध कर रहे लोगों का दावा है कि आमिर खान अभिनीत फिल्म लाल सिंह चड्ढा भारतीय सेना को अपमानित करती है, जबकि कुछ लोग आमिर द्वारा पहले दिए गए बयान से नाराज हैं। Post Views: 13 admin View All Posts Post navigation Previous Post ‘वेंटिलेटर पर हैं रुश्दी, गंवा सकते हैं आंख’Next Postनगर पंचायत भोकरहेड़ी में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
सरमा ने शुक्रवार को यहां मीडिया से कहा, “आमिर खान ने मुझसे बात की और उनका इरादा स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान असम आने का था, लेकिन यह आजादी का अमृत महोत्सव से ध्यान हटा सकता है … इसलिए मैंने उसे 15 अगस्त के बाद की तारीख तय करने के लिए कहा है। ” सूत्रों ने बताया कि आमिर खान अपनी नवीनतम रिलीज “लाल सिंह चड्ढा” का प्रचार करना चाहते हैं। यह फिल्म प्रतिष्ठित हॉलीवुड फिल्म “फॉरेस्ट गंप” की रीमेक है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि अभिनेता आमिर स्वतंत्रता दिवस के बाद असम आने के लिए राजी हुए हैं या नहीं। उल्लेखनीय है कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरी हुई है। समाज के कुछ वर्ग फिल्म के बहिष्कार का आह्वान कर रहे हैं। इस फिल्म का विरोध कर रहे लोगों का दावा है कि आमिर खान अभिनीत फिल्म लाल सिंह चड्ढा भारतीय सेना को अपमानित करती है, जबकि कुछ लोग आमिर द्वारा पहले दिए गए बयान से नाराज हैं।