भोपाल। मां काली पर विवादित टिप्पणी के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज प्राथमिकी दर्ज होने के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में मां काली विवाद में एक्शन लेते हुए भोपाल में सांसद महुआ मोइत्रा पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसी बीच श्री चौहान ने कहा कि महुआ मोइत्रा के बयान से हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, हिंदू देवी देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

