हाथरस में ट्रक से कबाड़ उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत; दूसरा झुलसा

हाथरस में ट्रक से कबाड़ उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत; दूसरा झुलसा

हाथरस। उत्तर प्रदेश में जनपद हाथरस के इगलास रोड स्थित प्रताप चौराहे के पास साेमवार काे ट्रक से कबाड़ का सामान उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की माैत हाे गई।दूसरा युवक झुलस गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, श्यामनगर जलेसर राेड निवासी 36 वर्षीय रामपाल और 32 वर्षीय राकेश ट्रक के ऊपर चढ़कर कबाड़ का सामान उतार रहे थे। इसी दौरान ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दाेनाें झुलस गये।अन्य लाेगाें ने दाेनाें काे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टराें ने रामपाल काे मृत घाेषित कर दिया राकेश का उपचार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही सदर एसडीएम राज बहादुर और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *