हर घर तिरंगा मुहिम पर सियासत तेज, राहुल गांधी ने नाम लिए बिना RSS को बताया देशद्रोही संगठन

हर घर तिरंगा मुहिम पर सियासत तेज, राहुल गांधी ने नाम लिए बिना RSS को बताया देशद्रोही संगठन

देश की आजादी का 75 साल पूरा होने जा रहा है, जिसके उपलक्ष्य में सरकार के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा योजना के तहत सभी से हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने मंगलवार 2 अगस्त को अपने ट्वीटर अकाउंट में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को डीपी के तौर पर लगाया, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मंत्री, भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आम लोग तिरंगे को अपने सोशल मीडिया अकाउंट में प्रोफाइल पिक्चर बना रहे हैं।
इसी बीच राहुल गांधी ने कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर ट्वीट करते हुए जमके निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई। इतिहास गवाह है, ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिसने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया। आज़ादी की लड़ाई से, ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राहुल गांधी का तिरंगा अभियान शुरू है, जिसमें राहुल गांधी ने ट्विटर पर नेहरू के साथ तिरंगे वाली फोटो को डीपी बनाई है। इसके बाद प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता इसे अपनी प्रोफाइल फोटो में लगा रहे हैं। राहुल गांधी के इस ट्रेंड को फॉलो करने वालों में अल्का लांबा, विधायक कुणाल चौधरी, प्रमोद तिवारी, शशि थरूर,अरूण यादव सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं।



एक तरफ राहुल गांधी भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साध रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी कांग्रेस पार्टी के साथ राहुल गांधी पर निशाना साध रही है। सोशल मीडिया के डीपी पर पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ तिरंगे वाली फोटो लगाने पर भाजपा ने कांग्रेस पर जमके निशाना साधा। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कोई बात नहीं कम से कम तिरंगा तो लगाया है, लेकिन हर मुद्दे में वंशवाद की राजनीति नहीं करनी चाहिए। इसके आगे संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने तिरंगे के साथ अपने नेता की फोटो लगाई, जो देश के पहले प्रधानमंत्री थे। तिरंगा गरीब के साथ ही 135 करोड़ भारतीयों का है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *