हर घर तिरंगा अभियान की कामयाबी की खुशी में देखिए BJP अध्यक्ष का हाल,भूले ध्वज की मान मर्यादा

मुजफ्फरनगर। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार की ओर से मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान की कामयाबी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की मान मर्यादा ही भूल गए और उन्होंने हाथ में उल्टा ध्वज लेकर लहरा दिया। दरअसल आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को कामयाब बनाने के निर्देश दिए हैं।शनिवार को केंद्र सरकार और भाजपा के केंद्रीय तथा प्रदेशीय हाईकमान के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला की ओर से शहर की हृदय स्थली शिव चौक पर तिरंगा ध्वज स्टाल लगाया गया। जहां पर लोगों को देने के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रखा गया था। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अति उत्साह में आकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की मान मर्यादा को उस समय भूल गए, जब उन्होंने एक अन्य पदाधिकारी की मदद से अपने हाथ में तिरंगे को उल्टा लेकर ही लहरा दिया।गौरतलब तथ्य यह भी है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अपने हाथों में अलग अलग डंडी लगे दो राष्ट्रीय ध्वज ले रखे हैं। जिनमें एक ध्वज सीधा है तो दूसरा ध्वज उन्होंने उल्टा ही डंडे में डाल रखा है। यानी एक ध्वज में केसरिया रंग ऊपर की तरफ है तो दूसरे ध्वज में केसरिया रंग नीचे की तरफ पहुंच गया है और हरा रंग ऊपर। मौके पर खड़े किसी व्यक्ति ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला की ओर से भारी भीड के बीच लहराए गए उल्टे राष्ट्रीय ध्वज का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो अब तेजी के साथ इधर से उधर शेयर किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *