हर्षोल्लास के साथ भी बीआईटी भगवंत ग्रुप में मनाया गया 22 वां वार्षिकोत्सव

हर्षोल्लास के साथ भी बीआईटी भगवंत ग्रुप में मनाया गया 22 वां वार्षिकोत्सव

मीरापुर। भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में 22 वें वार्षिकोत्सव ग्लिजिस्ट का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मुजफ्फरनगर डॉक्टर वीरपाल निर्वाल की गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों का मनोबल और उत्साह बढ़ गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर निर्वाल, संस्थान के उपनिदेशक डॉ अजय गुप्ता, संस्था के सह निदेशक डॉ राघव मेहरा, सह निदेशक डॉ पुष्पनील वर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ आदित्य शर्मा, ।ळड वित्त श्री दुष्यंत कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । साथ ही अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर किए। संस्था के सह निदेशक डॉ राघव मेहरा ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट पेश की और संस्थान में भविष्य में प्रस्तावित नवीन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाबू भगवंत सिंह जी के बताए आदर्शो के अनुपालन में ’संस्था का उद्देश्य श्रेष्ठतम शैक्षणिक गुणवत्ता संसाधन उपलब्ध कराते हुए राष्ट्र भक्त श्रेष्ठ नागरिक बनाना है’। मुख्य अतिथि डॉ. निर्वाल जी ने उपस्थित सभी छात्रों को 22 वें वर्षगांठ की बधाई देते हुए संबोधित करते हुए कहा की बीआईटी क्षेत्र में लंबे समय से अच्छा काम कर रहा है। बीआईटी में बच्चों का भविष्य सुरक्षित है तथा इतना विस्गहाल सुसज्जित, सुव्यवस्थित कैम्पस स्थित भगवंत ग्रुप क्षेत्र का चमकता सितारा है। उन्होंने कहा कि डॉ अनिल सिंह एक बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी है, जिन्होंने देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। देश भक्ति में भाव विभोर होने के बाद तानिया और ग्रुप में। सामाजिक कुप्रथा बाल विवाह पर एक नाटकीय प्रस्तुति दी। प्राची और ग्रुप में ओ नंदी के वीरा गाने पर एक डांस प्रस्तुत किया जिसने सभी को झूमने पर मजबूर किया। जिसमें विगत 3 वर्षों के सभी ब्रांच के 130 टॉपर को भी सम्मानित किया गया ,जिसमें पिछले 3 वर्ष के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए लगभग 7 लाख रूपये की प्रोत्साहन धनराशि का वितरण किया गया, प्रोत्साहन राशि को पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे और छात्र-छात्राओं में इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजनों और अपने माता पिता को दिया,और अपने संस्थान के द्वारा प्रदत ज्ञान को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में 2018-19 से अंजली रानी,यस अग्रवाल, अशरफ, राहुल कुमार, अनुज कुमार, सोनी कुशवाहा, अमित कुमार, आदि। 2019-20 से आकाश, शिवम कुमार, प्रिंसी, तनु, रश्मि,आरती चौधरी, आंचल, शुभम शर्मा, अनुराधा, कार्तिक आदि। 2020-21 विक्रांत कुमार, हिताक्षी चौहान, नाजिया परवीन, साक्षी विश्नोई, इशरत शिवानी,शादाब जहां आदि। कार्यक्रम के इवेंट मैनेजर श्री नकुल कुमार और श्री अजय सिंह रहे इनके अतिरिक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अभय वैश, शेखर, गौरव राजपूत, अंशिका अग्रवाल, प्रभात चंद्र, विश्वकांत, सुधीर लांबा, पुलकित गौर, नेहा, निदा अली,वंदना चौधरी आदि का योगदान रहा।
फोटो केप्शन- बीआईटी कालेज में छात्रो को पुरस्कार राशि के चेक वितरित करते अतिथि।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *