हमीरपुर में अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को राहत, 119 लाभार्थियों को 4.76 लाख रुपये की सहायता जारी

हमीरपुर में अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को राहत, 119 लाभार्थियों को 4.76 लाख रुपये की सहायता जारी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार ने सोमवार को बताया कि तहसीलवार हमीरपुर में 27 लाभार्थियों को 1,08,000 रुपये, मौदहा में 52 लाभार्थियों को 2,08,000, राठ में 18 लाभार्थियों को 72,000 तथा सरीला में 22 लाभार्थियों को 88,000 रुपये की राहत सहायता का भुगतान किया गया है।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अतिवृष्टि से हुई मकान क्षति के प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार सत्यापन एवं परीक्षण कराते हुए पात्र प्रभावित परिवारों को राहत सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र लाभार्थियों को राहत सहायता समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित फसलों के क्षति आकलन हेतु राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सर्वेक्षण कराया जा रहा है। संबंधित टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर फसल क्षति का नियमानुसार आकलन किया जा रहा है।

सर्वेक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत जहां फसल क्षति पाई जाएगी, वहां शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र कृषकों को कृषि निवेश अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि एवं बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा राहत संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *