सहारनपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एन.सी.डी. मीटिंग हॉल का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा वर्ष 2022-23 की थीम (हमारा गृह-हमारा स्वास्थ्य) के ऊपर एक कार्यशाला का आयोजन कराया गया। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया कि शारीरिक श्रम, साफ-सफाई रखने, शुद्ध पेयजल और कच्चे सामानों का इस्तेमाल करना, व्यायाम करना तथा पैदल चलना स्वस्थ रहने के लिए कारगर उपाय हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के प्रति लोगों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जानी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा एन.सी.डी. सेल की नोडल अधिकारी सहित समस्त कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि जीवनशैली में आ रहे निरन्तर परिवर्तन के कारण ब्लड प्रेशर, मधुमेह जैसी बीमारिया दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सत्य प्रकाश, डॉ० नवदीप गुप्ता व डॉ० संजय यादव ने वहां मौजूद समस्त कर्मचारियों को तेल युक्त पदार्थों के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा दिनचर्या बदलने पर विशेष जोर दिया ताकि भविष्य में होने वाली गम्भीर बीमारियों से बचा जा सके। एन.सी.डी. सेल की नोडल अधिकारी शिवांका गौड द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया गया कि हेल्थ बिलकुल वेल्थ के जैसे है जब तक हम उसे खो नहीं देते, हमें उसकी सही कीमत समझ नहीं आती।

लेकिन कुछ कदम उठाकर हम स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं जैसे स्वस्थ आहार खाऐं, नमक और चीनी का कम सेवन करंे, शराब के हानिकारक उपयोग से बचे, धुम्रपान न करे, समय पर स्वास्थ्य परिक्षण करायें, टीका लगवाऐं, अपने शरीर को हाइड्रेट रखे, शारीरिक रूप से सक्रिय रहे रोज कम से कम 8000 कदम चले, खाना सही से चबाकर खाऐं, खांसते और छींकते समय अपने मुंह को ढके, जीवन के भविष्य को आकार दे, बच्चों के लिए स्वास्थ्य पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभाव से स्वास्थ्य को बचाना आदि। इस मौके पर एन.एच.एम. के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक खालिद हुसैन ने वर्ष 2022 की थीम हमारा गृह-हमारा स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से समझाया गया कि मनुष्य और गृह स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक तत्काल कार्यों पर वैश्विक ध्यान केन्द्रित करना है और कल्याण पर केन्द्रित समाजों को बनाने के लिए एक आन्दोलन को बढ़ावा देता है।
नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेशन एण्ड कण्ट्रोल ऑफ कैंसर, डायबटीज कार्डियोवैस्कुलर डिजीज एंड स्ट्रोक कार्यक्रम के जनरल फिजीशियन डॉ अनिल कुमार वोहरा द्वारा जिला चिकित्सालय सहारनपुर के कमरा न० 15 में कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 115 रोगियों का परिक्षण कर उपचार किया गया तथा समस्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एन०सी०डी० टीम के डॉ० ख्वाजा खय्याम, श्रीमती अशिका, मुदस्सर अली, लोहित भारती, बुशरा अंसारी, चेतन मदान, सूर्य प्रताप, प्रतीक कविता, पंकज, सल्तनत, दीपा, दीपांशु, शिखा, सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

