हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली।  कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों का बुधवार को लोकसभा में हंगामा जारी रहा जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरु किया तो कांग्रेस के कुछ सदस्य हंगामा करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गये जबकि द्रमुक और नेशनल कांफ्रेंस के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गये। कांग्रेस के सदस्य सदन के बीचोंबीच आकर सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। सदस्यों ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विरोध के में भी नारेबाजी की।
बिरला ने हंगामे के बीच प्रश्नकाल को चलाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *