बहसूमा। बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल सदरपुर में पूल पार्टी व वाटर मिलोन पार्टी हुई। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह व प्रबंधक मनोज कुमार ने फीता काटकर किया। बता दें कि शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में गर्मियों के मौसम को देखते हैं स्कूल में पूल पार्टी व वाटर मिलोन पार्टी का आयोजन किया गया। इसका स्कूल के नन्हे बच्चों ने खूब लुफ्त उठाया। प्रबंधक मनोज कुमार के देश पर आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में समय-समय पर मौसम के अनुसार भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मौजूदा समय में गर्मियों का मौसम है तथा इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को स्कूल में पूल पार्टी का आयोजन किया गया। पूल पार्टी के दौरान नन्हे बच्चों को तैराकी के टिप्स भी दिए गए प्रधानाचार्य ने बताया कि सबसे खास बात यह रही कि पूल पार्टी को लेकर नन्हे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि आगे गर्मियों की छुट्टी के दौरान उनका प्रयास होगा कि स्पेशल समर क्लास लगाई जाए। ताकि इनमें बच्चों को आउट डोर इवेंट के साथ अन्य इवेंट में भाग लेने का मौका मिले।इस अवसर पर मंजू रानी, अरविंद कुमार,रवि कुमार, संजय खान, पूजा रानी, सुनीता रानी,रेनू रानी, साक्षी, अंजली रानी,आयुषी धीमान, वर्णिका, निशिका, अभिषेक कुमार,प्रवेज अली,अमुल आदि अध्यापक व अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।


