संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत भारत विकास परिषद ‘संकल्प’ परिवार ने भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर के प्रांगण में स्वस्थ दांतो के लिए बालिकाओं हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया l
मुख्य अथिति सरदार सीए अरविन्दर सिँह का शाखा के दायित्व धारियों द्वारा स्वागत किया गया l

जिसमें नगर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ युविका गर्ग ने इस सेवा कार्य में 80 बालिकाओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं और स्टाफ के दांतो का निरीक्षण किया और उनकी देखभाल के लिए समुचित जानकारी दी l

कार्यक्रम को सफल बनाने में लोकेश चंद्रा,जगदीश पालीवाल, अनुज महेश्वरी अश्वनी वर्मा,एडवोकेट-शिशुकांत गर्ग, संदीप दास, डॉ अजय गर्ग,श्रीमती आशा महेश्वरी, श्रीमती रागिनी गर्ग,श्रीमती सारिका गुप्ता का विशेष सहयोग रहा l