गढीपुखता। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव हथछोया स्थित देवस्थली विद्यापीठ में प्रेम कुल मिशन ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण केंद्र की स्थापना की गई है।
इस अवसर पर मिशन की संस्थापिका पिंकी पंवार ने कहा बिना आर्थिक आत्मनिर्भरता के महिलाओं का सशक्तिकरण एक कोरी कल्पना है। महिलाओं के हाथ में धन आने से ही उनका सशक्तिकरण संभव है।
महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए उनका हुनरमंद होना ज़रूरी है।सिलाई कढ़ाई, ब्यूटीपार्लर ऐसे हुनर हैं जिनकी समाज में अत्यधिक माँग है तथा इनके लिए ज़्यादा पढ़ा लिखा होने की भी ज़रूरत नही है।पिंकी पंवार ने देवस्थली महिला सशक्तिकरण केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस केंद्र पर महिलाओं को सिलाई कढ़ाई ब्यूटीपार्लर जैसे कार्यों का प्रशिक्षण देकर स्वरोज़गार शुरू करने में मदद की जाएगी ताकि वे स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बन सके।विद्यालय की वेशभूषा केंद्र में प्रशिक्षित महिलाओं से करवाकर उन्हें रोज़गार में मदद की जाएगी। इसके अतिरिक्त भी उन्हें काम दिलवाकर सहयोग किया जाएगा।पिंकी ने कहा कि स्वावलम्बी महिला परिवार और देश की मज़बूती के लिए ज़रूरी है।
देवस्थली महिला सशक्तिकरण केंद्र में पहले ही दिन प्रशिक्षण के लिए पचास से अधिक महिलाओं ने नामांकन करवाया है।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर सुनील सत्यम, देवस्थली विद्यापीठ के अध्यक्ष प्रेमसिंह, ब्रह्मपाल सिंह, नरेंद्र, राकेश कश्मीर सिंह, रूबी पंवार,संदीप पंवार,अपूर्वा,हिमानी,किरण,प्रि यंका,शैली पुण्डीर, सविता, वर्णिका एवं कपिल उपस्थित रहे।

