पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा सूत्र बांधते हुए माल्यार्पण एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आए हुए स्वतंत्र सेनानियों के परिजनों ने अपने विचार रखे और शासन प्रशासन एवं पालिका को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं। कि हमें यह सौभाग्य प्राप्त हो रहा है कि हम स्वतंत्र सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा आप लोगों को सम्मानित करके मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं।
