स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रीय लोगो ने तिरंगा यात्रा निकाल किया भजन संध्या का आयोजन

मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। एकता विहार से देश भक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल स्वतंत्रता दिवस मनाया। हर घर तिरंगा वितरण कर तिरंगा रैली निकाल क्षेत्र में देश प्रेम को बढ़ावा देते हुए सर्व समाज को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। वही देश के वीर शहीदों की याद में भजन कीर्तन का आयोजन कर रुड़की रोड स्थित कृष्णा पैलेस पर कीर्तन मंडली द्वारा भगवान हरि के भजनों के साथ देश को शशक्त भारत बनाने और आपसी भाई चारे पर गुनगुनाये। भजन कीर्तन के विशेष आयोजक उमेश त्यागी,नरेश कुमार बंटी ,नीरज जैन, राकेश शर्मा,व मनीष जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।उमेश त्यागी ने कहा कि देश जब अंग्रेजो कि हुकूमत के समय शिकंजे में था उस वक्त भी देश के कुछ लोग गद्दार रहे।आज देश सुरक्षित हाथों में है। आज भी देश मे कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है। देश को आजाद कराने में जिन वीर सपूतों का बलिदान रहा है हम भारत वासी उनके कर्जदार है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्रता से देश मे सुरक्षित है वह उन्ही वीर सपूतों की देन है वही बोडर पर फ़ौज के जवान देश की सिमा पर हमारी सुरक्षा में दिनरात लगे है हमे उनकी सेवा को भी दर किनार नही करना चाहिए व उनका हमेशा सम्मान करना चाहिए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला पुरुष श्रदालु मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *