स्पाइस जेट (SpiceJet flight) की फ्लाइट में आग लगने की खबर के बाद विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। मिली जानकारी के अनुसार पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही स्पाइस जेट के विमान के इंजन में आग गई।

आग लगने की खबर से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके बाद तत्काल पायलट ने विमान को सुरक्षित पटना एयरपोर्ट पर उतारा। विमान में मौजूद सभी यात्रा सुरक्षित हैं।
