सौतेली मां ने 6 साल की बच्ची को दी खौफनाक सजा,जानकर रह जाएंगे हैरान

सौतेली मां ने 6 साल की बच्ची को दी खौफनाक सजा,जानकर रह जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मां बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर सौतेली मां ने 6 साल की बच्ची को ऐसी खौफनाक सजा दी जिसे सुनकर हर किसी के रुह काप जाएंगे। दरअसल किसी बात से गुस्साई सौतेली मां ने हैवानियत की हदें पार करते हुए बेटी के प्राइवेट पार्ट पर गर्म तेल डाल दिया। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने प्राइवेट पार्ट में गर्म चिमटा डाल दिया और मौके से फरार हो गई। पीड़ित बच्ची उसके जुर्म को सहती रही। वहीं जब पिता बेटी को दर्द से कराहता हुआ देख तो उसने वजह पूछी। मासूम बेटी ने रो-रो कर घटना की जानकारी पिता को दी। पिता ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके की है जहां पर किसी मामूली बात को लेकर सौतेली मां ने पहले मासूम बच्ची को खूब पीटा और फिर हैवानियत की हद पार करते हुए उसके नाजुक अंगों में खौलता हुआ तेल डाल दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो महिला ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गर्म चिमटा डाल दिया। घटना 8 जुलाई की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना में आरोपी सौतेली मां के खिलाफ पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का पिता खस्ता का ठेला लगाता है। अजय ने 7 फरवरी 2002 को बच्चे न होने पर एक बच्ची को गोद लिया था। पिता ने बताया कि उसकी पत्नी अचानक मायके चली गई जब उसने वजह पूछा तो उसने बताया कि वह बेटी को पसंद नहीं करती है। जिसकी वजह से बच्ची को सजा दी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी सौतेली मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *